फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेमिंग कंटेंट क्रिएटर्स को प्लेटफार्म देने जा रहे हैं निपुन माथुर

Sat, 06 Mar 2021 12:17 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गेमिंग कंटेंट क्रिएटर्स को प्लेटफार्म देने जा रहे हैं निपुन माथुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्टिस्ट मैनेजर निपुन माथुर बहुत जल्द ही अपने बूट कैम्प के जरिए कई गेमिंग कंटेंट क्रिएटर्स को एक प्लेटफार्म दिलाने की तैयारी में लग गए हैं, जिसमें उनका साथ धीरज जोरवाल भी देंगे। इस कैम्प के जरिए उन गेमर्स को बढ़ावा दिया जाएगा, जिनके पास गेमिंग खेलने के लिए किसी तरह का कोई रिसोर्स उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


निपुन बताते हैं कि बूट कैम्प में गेमर्स को बुलाकर उन्हें गेम खेलने के लिए इक्विपमेंट्स दिए जाएंगे। साथ ही, इन गेमिंग की तकनीक और उन्हें किस तरीके से खेलना है। इसकी ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे वह खुद की एक स्पोर्ट्स टीम बनाएंगे। वहीं, वह अलग-अलग फेमस गेम्स के टूर्नामेंट ऑर्गनाइज करवाएंगे, जिसमें क्रिएटर्स भाग ले सकेंगे। 

इससे क्रिएटर्स को एक ब्रांड भी मिल सकेगा। निपुन की इस पहल से गेमिंग इंडस्ट्री को काफी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, छोटे कंटेंट क्रिएटर्स भी अपनी स्किल्स को अच्छे से डेवेलप कर पाएंगे। बता दें कि, जयपुर से ताल्लुक रखने वाले निपुन गेमिंग इंडस्ट्री के लिए काम करने के साथ-साथ भारत के  यूटूबर्स का काम मैनेज करते हैं। 
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स को सोशल मीडिया पर भी प्रमोट किया है। निपुन की ये जर्नी 2013 में शुरू हुई। 2015 में, निपुन धीरज जोरवाल से मिले। इसके बाद 2017 में दोनों ने मिलकर ब्रांडजप मीडिया नाम की कंपनी खोली, जिसके जरिए कंटेंट क्रिएटर्स को एक अच्छा प्लेटफार्म दिलाया जाता है। निपुन को सोशल मीडिया की अच्छी नॉलेज है, और वह मिमी कम्युनिटी के मेंबर हैं। 

उन्होंने ब्रांड्स के लिए कम्युनिटी पेजों के साथ मिमी मार्केटिंग की शुरुआत की। इसके अलावा, निपुन ने 25 से भी अधिक ब्रांडों के साथ काम किया है। साथ ही, 15 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों के सोशल मीडिया प्रोमोशन्स को हैंडल किया है, जिनमें से जॉली एलएलबी -2 और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फ़िल्म्स शामिल हैं। निपुन इस समय  बीटेक कर रहे हैं। हमेशा आत्मनिर्भर रहना चाहते थे।  

अपने फ्रेंड चित्रांश जैन के साथ मिलकर यूट्यूब क्रिएटर्स के साथ काम कर रहे हैं, जिसमें अमित भड़ाना, हर्ष बेनीवाल और राउंड2हेल के नाम शामिल हैं। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि उन्होंने एक पइंफ्लुएंसर मार्केटिंग प्लेटफॉर्म बुज़ुम्बा भी लॉन्च किया है, जहां दुनियाभर के सभी इंफ्लुएंसर ऑडियंस के साथ इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें