फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः व्यावसायिक वाहनों के लिए बनेगी नाइट पार्किंग, दक्षिणी निगम ने तैयार की योजना

Wed, 16 Sep 2020 01:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो किशन कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

राजधानी की सड़कों पर रात में होने वाली दुर्घटनाएं को कम करने के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने नाइट पार्किंग की योजना तैयार की है। इसके तहत रात में सड़क किनारे खड़े होने वाले व्यवसायिक वाहनों को नाइट पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। इसके लिए निगम ने आठ जगहों की पहचान की है। साथ ही टेंडर जारी करने के साथ यातायात पुलिस को भी स्वीकृति के लिए पत्र भेज दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के इलाके में कई ऐसे स्थान हैं, जहां रात में व्यवसायिक वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। इसका प्रमुख कारण यह भी है कि पार्किंग में अन्य वाहनों का जमावड़ा पहले से ही रहता है और बड़े व्यवसायिक वाहनों को पार्क करने के लिए कई बार जगह नहीं मिल पाती है। इस वजह से रात में सड़क किनारे खड़े होने वाले इन वाहनों से कई बार अन्य वाहन टकराकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

वहीं, रात में सड़क किनारे खड़े इन वाहनों की वजह से अन्य वाहन चालकों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ता है। इन समस्याओं को देखते हुए ही निगम द्वारा नाइट पार्किंग की योजना तैयार की गई है। इसमें केवल व्यवसायिक वाहनों को ही खड़े होने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


निगम के एक अधिकारी के अनुसार, इस संबंध में योजना तैयार कर ली गई है। साथ ही इसको लेकर टेंडर भी जारी कर दिया गया है। वहीं, यातायात पुलिस को भी इस संबंध में योजना के प्रस्ताव को लेकर पत्र दिया गया है। यातायात पुलिस से स्वीकृति मिलने और एजेंसी द्वारा टेंडर लिए जाने के बाद जल्द ही योजना को अमलीजामा पहनाया जा सकेगा।

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक खड़े होंगे वाहन
नाइट पार्किंग में रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक व्यवसायिक वाहन खड़े हो सकेंगे। इसमें बस, मिनी बस, ट्रक, मिनी ट्रक व अन्य व्यवसायिक वाहन शामिल हैं।

प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान
आर्थिक तंगी से जूझ रही दक्षिणी निगम को नाइट पार्किंग के माध्यम से प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नाइट पार्किंग का शुल्क अन्य सामान्य पार्किंग की तरह ही रखा जाएगा।

भविष्य में बढ़ाई जाएंगी पार्किंग साइट
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आठ जगहों पर शुरू की जा रही नाइट पार्किंग के सफल होने पर भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाने पर भी निगम द्वारा विचार किया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल तौर पर आठ पार्किंग स्थलों का खाका तैयार किया गया है। इसके बाद अन्य पार्किंग स्थलों की सूची भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


इन आठ जगहों पर बनेगी नाइट पार्किंग
1. तिहाड़ जेल के पीछे
2. सेंट्रल जेल-4
3. बीएसईएस, हरिनगर
4. डाबड़ी गांव नाला
5. पंखा रोड
6. वीरेंद्र नगर
7. जेल रोड, तिहाड़ जेल के सामने
7. श्रीनिवासपुरी
8. द्वारका सेक्टर-14

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें