फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी टच हुई तो कार से घसीटा

Mon, 30 Sep 2013 12:10 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में जीटीबी एन्क्लेव इलाके में कार सवार दो युवकों ने एक शख्स को उसकी स्कूटी के साथ घसीटा। विरोध करने पर युवकों ने रॉड से उनका सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


बताया गया है कि स्कूटी कार से टच हो गई थी। इससे नाराज युवकों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल शख्स को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना शुक्रवार दोपहर की है।

पुलिस के मुताबिक झिलमिल इलाके में रहने वाले दिनेश शर्मा (55) की विवेक विहार में कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार शाम दिनेश स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे।

इस बीच फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया के पास सर्विस रोड पर स्कूटी सामने से आ रही वर्ना कार से टच हो गई। इससे नाराज कार सवार दो युवकों ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसके बाद भी आरोपियों ने कार नहीं रोकी। वे दिनेश को स्कूटी समेत काफी दूर घसीटते हुए ले गए। इसके बाद कार से उतरकर एक युवक ने उन्हें को पीटना शुरू कर दिया, जबकि दूसरे युवक ने लोहे की रॉड से दिनेश के सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। दिनेश ने पुलिस को बताया कि कार पंजाब नंबर की है।

पुलिस मामला दर्ज कर कार नंबर और हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें