फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के दावेदारों को मिला टार्गेट

Fri, 20 Sep 2013 01:54 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट चाहने वालों के लिए टार्गेट तय किर दिया गया है। नरेंद्र भाई मोदी की रैली को सफल बनाने के पार्टी ने यह दांव चला है।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में बृहस्पतिवार को टिकट के सभी दावेदारों को महारैली को सफल बनाने के लिए कम से कम पांच हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया।

मोदी की महारैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने कई हथकंडे अपनाए हैं। एक नई रणनीति के तहत भाजपा ने दबी जुबान से यह ऐलान किया है कि, पांच हजार की भीड़ जुटाओ और टिकट की लाइन में खुद को आगे पाओ।

इसके लिए 70 सीटों के लिए 1200 दावेदारों को प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुलाकर बैठक भी की गई और स्पष्ट किया गया कि, जो जितनी भीड़ जुटाएगा उसे टिकट वितरण में उतना ही तवज्जो दिया जाएगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं भीड़ जुटाने के मामले में कोई हेराफेरी न हो इसके लिए वीडियो फिल्म भी बनवाई जाएगी। सभी को अलग-अलग स्टीकर दिए जाएंगे। जिसे चिपकाकर उन्हें रैली स्थल पर पहुंचना होगा।

बसों पर भी स्टीकर चिपका होगा ताकि पता चल सके कि किसमें कितना है दम। भाजपा सूत्रों के अनुसार, हर बस में विडियो रिकार्डिंग कर बाद में इसकी मॉनीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि, 1200 लोग जो टिकट की रेस में है वे एक-एक हजार की भीड़ भी जुटा देते हैं तो एक लाख का आंकड़ा स्वत: पार कर जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें