फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बिड़ला की कार पर पत्थर मारा

Mon, 06 Jan 2014 04:16 PM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में मंगोलपुरी में रविवार शाम अज्ञात लोगों ने दिल्ली सरकार की महिला एवं विकास मंत्री राखी बिड़ला की वैगन आर कार पर पत्थर मार दिया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया।
विज्ञापन


मंत्री की शिकायत मंगोलपुरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के वक्त वह एक स्वागत समारोह से लौट रही थीं।

हालांकि जांच के दौरान 10 वर्षीय बच्चे ने बताया कि पास में ही कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। वहीं से आई गेंद कार के शीशे से टकराई। पुलिस अन्य बच्चों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राखी बिड़ला रविवार शाम अपने विधानसभा क्षेत्र मंगोलपुरी के आर ब्लॉक में स्वागत समारोह में शामिल होने गई थी।

उन्होंने बताया कि घर लौटते समय पत्थर टकराने से कार का सामने वाला शीशा टूट गया।

राखी और उनके पिता ने कार से बाहर निकलकर देखा लेकिन आसपास कोई नहीं दिखा। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पहले राखी के पिता हमला किए जाने की बात से इनकार करते रहे, लेकिन बाद में मंत्री ने मंगोलपुरी थाने में लिखित शिकायत में दी।

उन्होंने अज्ञात शख्स पर हमला करने का आरोप लगाया। बाहरी दिल्ली जिला के आला पुलिस अधिकारियों ने कार पर पत्थर फेंके जाने की पुष्टि की।

साथ ही महिला बाल एवं विकास मंत्री की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू करने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें