फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के लिए बढ़ाए दोनों हाथ

Tue, 29 Oct 2013 01:35 AM IST
अखिलेश कुमार/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए नेताओं ने केंद्रीय नेताओं के साथ टिकट के लिए दोनों हाथ बढ़ाए हैं।
विज्ञापन


एक दर्जन नेताओं ने दो-दो विधानसभा से आवेदन किया है तो डेढ़ दर्जन से अधिक ने खुद के साथ पत्नी या बेटे को मौका देने का ऑप्शन रखा है।

अनुभव को मौका देना है तो खुद को, महिला की दरकार है तो पत्नी और युवा चाहिए तो बेटा तैयार है।

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो ऐसा केवल दिल्ली में नहीं हो रहा है।

राहुल गांधी युवाओं को बढ़ाना चाहते हैं तो हर जगह 70-80 का पड़ाव पार कर चुके नेता कतार में बेटे या बेटी को लेकर खड़े हैं।

दरअसल, अगर किसी सीट पर वर्तमान विधायक प्रत्याशी है तो दूसरे दावेदार के मन में दुविधा रहती है दावेदारी बेकार हो सकती है।

यही वजह है कि साथ में ऐसी सीट से भी आवेदन करते हैं, जहां से मौका मिल सके।

प्रदेश कांग्रेस के एक उपाध्यक्ष ऐसे भी हैं, जिन्होंने एक साथ तीन सीटों से दावेदारी ठोकी है। तर्क है कि सभी सीटें पूर्वांचल बहुल हैं।

वह उसका नेतृत्व करते हैं। पूर्व विधायक शादीराम ने सदर बाजार और करावल नगर से, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुमित्रा दहिया ने शकूरबस्ती और चांदनी चौक से, प्रदेश महासचिव अनुरुद्ध लाल ने करोल बाग और पटेल नगर से और पूर्व विधायक महेंद्र यादव ने पालम और बिजवासन में से किसी एक पर मौका मांगा है।

कृष्णा नगर से जिलाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने रोहताश नगर और शाहदरा, महिला कांग्रेस महासचिव मलाइका मिरांडा ने ओखला और तुगलकाबाद, पूर्व पार्षद पन्नालाल खैरवाल ने देवली और अंबेडकर नगर, जितेंद्र कोचर ने मालवीय नगर और ग्रेटर कैलाश से आवेदन किया है।
विज्ञापन


वहीं राजकुमार इंदौरिया व तुलसीराम सबलानिया ने करोल बाग और पटेल नगर से आवेदन किया है।

प्रदेश महासचिव विजय कुमार और पत्नी कुसुम लता ने देवली और त्रिलोकपुरी का ऑप्शन पार्टी नेताओं के सामने रखा है।

रिश्तेदारी में किसी को भी दे दो मौका
विधायक दयानंद चंदेला की पत्नी धनवती चंदेला ने तिलक नगर से बेटे मेघराज चंदेला और बहू मीनाक्षी चंदेला के साथ आवेदन किया है।

चाहे किसी को दो लेकिन परिवार को मौका मिलना चाहिए। इसी सीट से पूर्व विधायक जसपाल सिंह ने बेटे के साथ आवेदन किया है।

हालांकि गोकलपुरी सीट पर पूर्व विधायक बजलोर सिंह के भाई आत्माराम जोशी अपने टिकट की पैरवी कर रहे हैं।

पटेल नगर से रतन सिंह दहिया के साथ बेटे कमल दहिया, मादीपुर से विधायक मालाराम गंगवाल ने बेटे संत प्रकाश गंगवाल तो आदर्श नगर से मंगतराम सिंघल ने बेटे विनय सिंघल, परवेज हाशमी ने ओखला में बेटे फरहान हाशमी के लिए टिकट मांगा है।
विज्ञापन


बेटों को मौका नहीं मिलने पर खुद की दावेदारी है। बिजवासन विधानसभा से पूर्व विधायक की पत्नी कृष्णा देवी और बेटा अतुल सिंह भट्टेवाला की दावेदारी है तो सूरत सिंह यादव भी बेटे सुकेंद्र सिंह यादव के साथ कतार में हैं।

ग्रेटर कैलाश से जयश्री पंवार बेटे रजनीश पंवार के साथ टिकट की दौड़ में खड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें