फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करें : डॉ. हर्षवर्धन

Tue, 05 Nov 2013 10:53 PM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में भाजपा के सीएम इन वेटिंग डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि चुनाव पूर्व सभी सर्वेक्षण में भाजपा की बढ़त से कांग्रेस पार्टी घबरा गई है।
विज्ञापन


यही वजह है कि कांग्रेस सर्वेक्षण पर रोक लगाने की मांग कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करें।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि विश्व के सभी लोकतांत्रिक देशों में चुनाव पूर्व सर्वेक्षण की आजादी है। कांग्रेस ने पहले कभी सर्वेक्षणों पर रोक लगाने की मांग नहीं की थी।

नरेंद्र मोदी को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस बौखला गई है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मोदी के सामने बौने साबित हो रहे हैं। कांग्रेस को डर है कि कहीं राहुल गांधी की राजनीति समाप्त न हो जाए।

यही वजह है कि सोनिया गांधी सहित सभी कांग्रेसी नेताओं में बेचैनी है।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि जबसे उन्हें पार्टी ने मुख्यमंत्री का प्रत्याशी बनाया गया है, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित घबरा गई हैं, जबकि दिल्ली में हर्ष, उल्लास, आशा और विश्वास की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पता इसी से लगता है कि तड़के से ही उनके घर पर प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो जाती है। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहता है।

कांग्रेस लोकायुक्त को कमजोर कर रही है : गोयल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा है कि दिल्ली सरकार लोकायुक्त की संस्था को कमजोर कर रही है।

मुख्यमंत्री का यह फैसला कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक स्थान के दुरुपयोग को रोकने के लिए वह लोकायुक्त के प्रति प्रतिबद्ध नहीं हैं, लोकायुक्त के प्रति कांग्रेस का अनादर दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार कानून के शासन को बनाए रखने की जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें