फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा उम्मीदवारों की सूची जारी

Sun, 10 Nov 2013 01:46 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव के लिए बहुजन समाजवादी पार्टी ने औपचारिक तौर पर 58 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन


नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ पार्टी ने समाज सेवी रितु सिंह को उतारा है। खास बात यह कि पार्टी की पहली लिस्ट में रितु इकलौती महिला उम्मीदवार हैं।

प्रदेश प्रभारी एमएल तोमर के मुताबिक, जल्द ही बाकी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

पार्टी ने इस बार तीन पार्षद चौधरी बलराज, सहीराम और पुष्पराज को टिकट दिया है।

चौधरी बलराज को गोकलपुरी से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, बदरपुर से नरसिंह शाह ताल ठोंकेंगे। खास बात है कि नरसिंह कभी भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी के नजदीकी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुगलकाबाद से पार्टी उम्मीदवार सहीराम का उतारा है। पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा विधायक रमेश बिधूड़ी को कड़ी टक्कर दी थी। राजेंद्र नगर से त्रिलोक चंद्र शर्मा का उतारा है।

इसके अलावा सात ब्राह्मण, 11 मुस्लिम, दो वाल्मीकि, एक बैरवा, एक खटिक और जाट-गुर्जर समाज से ताल्लुक रखने वाले 15 प्रत्याशियों को टिकट दिया है।

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को दो सीटों पर विजय मिली थी और 14 फीसदी वोट भी हासिल किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें