फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और ससुर ने किया गैंगरेप

Sun, 30 Mar 2014 02:01 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र में जान से मारने की धमकी देकर नवविवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने महिला के पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दस दिन बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय महिला नरेला में पति के साथ रहती है। दस माह पहले उसकी शादी हुई है। 18 मार्च को महिला नरेला थाने पहुंची।

उसने पति और ससुर पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही पति और ससुर मायके से पचास हजार रुपये लाने के लिए उस पर दबाव डाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर पति उससे मारपीट करता था। महिला ने बताया कि होली की रात वह मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सो रही थी।

इसी दौरान पति और ससुर कमरे में घुस आए। आरोप है कि पति ने पहले महिला की पिटाई की और उसके बाद दोनों ने उससे गैंगरेप किया।

पुलिस ने गैंगरेप, दहेज प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद से पिता-पुत्र फरार थे।

पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। शुक्रवार को एक सूचना पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को क्षेत्र में ही धर दबोचा। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें