फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ छात्रों को पांच दिनों में मिली नौकरी

Wed, 17 Oct 2012 01:08 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का कैंपस प्लेसमेंट विभाग अब एक या दो छात्रों को नहीं, बल्कि बड़ी तादाद में नौकरियां दिलाने में मदद करेगा। कैंपस प्लेसमेंट में विभाग ने ऐसी कंपनियों को बुलाया है, जोकि एक या दो छात्रों को नहीं, बल्कि सैकड़ों छात्रों को एक साथ ऑफर लेटर देंगी।
विज्ञापन


कैंपस प्लेसमेंट विभाग की प्रमुख डॉ. मंजुलिका श्रीवास्तव के अनुसार इग्नू प्रबंधन की पहली प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक करीब सौ से अधिक छात्रों को नौकरी मिल चुकी है। इन सभी छात्रों को लगभग डेढ़ लाख से दो लाख रुपये सालाना पैकेज मिला है। मात्र पांच दिनों में सौ का आंकड़ा छूना बेहद उत्साहवर्द्धक है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि हम प्लेसमेंट पोर्टल को जल्द ही लांच करेंगे, जिसके बाद ऐसी कंपनियों को तलाशा जाएगा, जो एक साथ सैकड़ों की तादाद में छात्रों को नौकरी दे सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें