फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीसी के दो नए रूट, एक में बदलाव

Tue, 01 Oct 2013 02:16 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीसी ने यात्रियों की मांग पर दो नए रूट शुरू करने की घोषणा की है। साथ ही एक मौजूदा रूटमें बदलाव करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली से पुरानी दिल्ली और पीरागढ़ी से कांझेवाला के बीच नई रूट पर डीटीसी की बसें दौड़ेंगी। जबकि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से उत्तम नगर के बीच चलने वाले रूट में बदलाव किया गया है।

डीटीसी के सीनियर मैनेजर आरएस मिन्हास के अनुसार पीतमपुरा टर्मिनल से आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच नया रूट 833 ए शुरू किया गया है।

इस रूट की बसें शकूर बस्ती टर्मिनल से वाया वेस्ट एंकलेव रोड, आउटर रिंग रोड, मंगोलपुरी स्कूल, उत्तरी पीतमपुरा, हैदरपुर वाटर वर्क्स, जीटीके डिपो, आदर्श नगर, मॉडल टाउन 2, जीटीवी नगर, ओल्ड सचिवालय से होते हुए कश्मीरी गेट तक जाएंगी।
विज्ञापन


वहीं एक और नए रूट नंबर 979 की बसें पीरागढ़ी से कांझेवाला के बीच चलेंगी। इस रूट की बस पीरागढ़ी से शुरू होकर नांगलोई, किराड़ी मोड़, निठारी, मुबारकपुर, मदनपुर डबास, कराला से होते हुए कांझेवाला जाकर संपन्न होगी।
विज्ञापन

 
वहीं रूट नंबर 840 में बदलाव किया गया है। इस रूट की बस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो से शुरू होकर वाया मिंटो रोड, सुपर बाजार,बाबा खड़ग सिंह मार्ग, गोल डाकखाना, गुरुद्वारा रकाबगंज, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, शंकर रोड, आर ब्लाक, तोड़ापुर, इंद्रपुरी, लोहा मंडी, नारायणा, मायापुरी चौक, जिंक मार्केट, मायापुरी, हरी नगर क्लॉक टावर, हरी नगर डिपो, जनकपुरी सी-11बी व सी-1 से होते हुए उत्तम नगर टर्मिनल में समाप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें