फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में बैलून फटा, आठ बच्चे घायल

Tue, 01 Oct 2013 01:50 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में कालिंदीकुंज स्थित वाटर एम्यूजिंग पार्क दिल्ली राइड्स में सोमवार दोपहर मिक्की माउस बैलून फटने से आठ बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन बच्चों-रितिक, कार्तिक और अभिनव की हालत गंभीर बताई गई है।
सभी बच्चे वेस्ट गोरखपार्क एक्सटेंशन स्थित नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं।

जामिया नगर थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी करुणाकरन ने बताया कि सोमवार दोपहर स्कूल के करीब 350 बच्चे पार्क में पिकनिक मनाने आए थे। बच्चों के साथ 21 शिक्षिकाएं भी आई थीं।

यहां दो दर्जन से अधिक मिक्की माउस बैलून पर खेलने लगे। बताया गया है कि ओवर लोड होने की वजह से करीब 15 फीट ऊंचा झूला फट गया, जिससे उस पर खेल रहे बच्चे गिर पड़े।
विज्ञापन


शिक्षिकाएं पार्क प्रशासन की मदद से घायल बच्चों को पास के अल-शिफा अस्पताल ले गई, जहां से गंभीर रूप से घायल रितिक, कार्तिक और अभिनव को मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दो बच्चों के हाथ में फ्रेक्चर हैं, जबकि एक बच्चे के कई दांत टूट गए हैं।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें