फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में घमासान जारी, सीएम पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं

Tue, 22 Oct 2013 02:17 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर घमासान बदस्तूर जारी है। पार्टी ने सोमवार को भी आधिकारिक तौर पर न तो प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल और न ही डॉ. हर्षवर्धन के नाम का ऐलान किया।
विज्ञापन


इसे लेकर दिनभर राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। कार्यकर्ताओं के बीच भी मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को लेकर चर्चा होती रही।

भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी ने अंदरखाने यह तय कर लिया है कि डॉ. हर्षवर्धन को ही सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया जाएगा।

इसका फैसला भी अगले दो दिनों में होने की उम्मीद है, क्योंकि भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक मंगलवार या बुधवार को होनी है। उम्मीद है कि पार्टी अगले दो दिनों के भीतर नाम की घोषणा कर सकती है।

इस बीच संसदीय बोर्ड के सदस्य अरुण जेटली भी विदेश दौरे से दिल्ली पहुंच चुके हैं।

डॉ. हर्षवर्धन दिखे मुखर
सियासी सरगर्मी के बीच विजय गोयल के तेवर नरम हुए हैं तो डॉ. हर्षवर्धन मुखर हो गए हैं।

उनका चेहरा खिला हुआ है। हर्षवर्धन मीडिया के भी केंद्र बिंदु बने हुए हैं। कार्यकर्ता भी उनके इर्द-गिर्द ज्यादा मंडरा रहे हैं।

सोमवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी न्यास केंद्र के तहत लोक नीति शोध केंद्र का उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा और डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारेबाजी को गलत बताया
पार्टी मुख्यालय में रविवार को कार्यकर्ताओं की नारेबाजी को दोनों नेताओं ने गलत बताया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी के समर्थन या विरोध में नारेबाजी नहीं करनी चाहिए। जनता के बीच इसका संदेश ठीक नहीं जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें