फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन शुरू होने के बाद ही आएगी कांग्रेस की सूची

Thu, 07 Nov 2013 01:30 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में भाजपा ने 62 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित करके आम आदमी पार्टी के बाद दूसरा नंबर मार लिया है। लेकिन कांग्रेस अभी सूची जारी करने की जल्दबाजी में नहीं है।
विज्ञापन


परंपरा के अनुकूल नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही सूची जारी करेगी। हालांकि बुधवार को कुछ विधायक की सीटों पर विरोध शांत करने में जुटी कांग्रेस की प्रदेश मुखिया टीम देर रात तक स्क्रीनिंग कमेटी पैनल को फानइल टच देने बैठी।

लेकिन सूची 9 नवंबर को राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर के दौरे से लौटने पर होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद ही जारी की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में हाल ही में शामिल दो अन्य दलों के विधायकों के साथ 43 वर्तमान विधायकों की सीट में से 28 का टिकट पहली बैठक में क्लीयर हो गया था।
विज्ञापन


बाकी 15 विधायकों में से 12 के खिलाफ संगठन पदाधिकारी व क्षेत्रीय पार्षद या अन्य तरह का विरोध था। विरोध शांत करने के लिए मुख्यमंत्री शीला दीक्षित व जेपी अग्रवाल ने दोनो पक्षों में बैठाकर मनमुटाव मिटाने की कोशिश भी तीन दिन में की।

बुधवार को इन 15 सीटों के अलावा 27 विपक्षी दलों के कब्जे वाली सीटों पर सहमति से पैनल को अंतिम रूप देने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बैठी। करीब पौने तीन घंटे की बैठक में कई सीटों पर एक-एक नाम फाइनल करने में सफलता भी मिली।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि 15 विधायकों के मामले में जो विरोध उभरकर आए हैं। पैनल व नाम को अंतिम रूप देते समय उस पर विचार किया गया है।

कुछ सीटों पर विरोधियों ने यह भी हवाला दिया है कि विधायक अपनी निगम की तीन-चार सीट हार चुका है तो फिर विधानसभा चुनाव पार्टी कैसे जीतेगी।

हालांकि यह बात देर रात तक साफ नहीं हो सकी कि कितने विधायकों का टिकट काटने की सिफारिश स्क्रीनिंग कमेटी करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें