फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर के बेटे ने की खुदकुशी

Tue, 01 Oct 2013 01:30 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में नामी ज्वेलर के बेटे ने रविवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


घटना के समय ज्वेलर का परिवार गुड़गांव गया हुआ था। पुलिस को मौके से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। न्यू फ्रेंडस कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ज्वेलर राकेश मक्कड़ ईस्ट न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं।

उनकी सूर्या होटल के सामने मानिकचंद के नाम से ज्वेलरी की दुकान है। रविवार को पूरा परिवार गुड़गांव गया था। घर पर उनका बेटा पुलकित मक्कड़ (26) अकेले था।
विज्ञापन


परिजनों ने गुड़गांव से रविवार रात को घर पर फोन किया तो पुलकित ने फोन नहीं उठाया। परिजनों को किसी तरह की अनहोनी की आशंका हुई और वह गुड़गांव से लौट आए।
विज्ञापन


परिजनों ने देखा कि पुलकित ने अपने कमरे में फांसी लगा रखी थी।

परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रेजुएट कर चुका पुलकित पिता के साथ ही ज्वेलरी के दुकान में हाथ बंटाता था।

पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता कर रही है। पुलकित के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। ज्वेलर के दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें