राजधानी को एक आधुनिक कल्चरल सेंटर मिलने जा रहा है।
यह सेंटर दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम द्वारा राजा गार्डन फ्लाई ओवर के नीचे खाली पड़ी जमीन पर बनाया जा रहा है।
यहां 250 से 300 लोगों की क्षमता वाला एंफीथिएटर बनाया गया है। दिसंबर से पहले इसके चालू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
साढ़े तीन एकड़ जमीन पर बनकर तैयार हो रहे इस सेंटर के निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है।
आधी तकनीकी सुविधाएं भी विकसित की जा चुकी हैं। इस कल्चरल सेंटर को डीटीटीडीसी द्वारा साल 2009 में बनाया जाना था, लेकिन वित्तीय कारणों के चलते कार्य अटका रहा।
अब इसका काम पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत हो रहा है।
पश्चिमी दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने वाला यह सेंटर पंजाबी बाग, पीतमपुरा, पटेल नगर, रोहिणी, द्वारका, जनकपुरी और राजौरी गार्डन आदि जगहों के लोगों के लिए खास केंद्र रहेगा।
इस सेंटर में न केवल लोग एंफीथिएटर का मजा ले सकेंगे बल्कि रीजनल फूड कोर्ट के व्यंजनों का भी आनंद उठा सकेंगे।