फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेजिडेंशियल डिबेट में छाए स्थानीय मुद्दे

Fri, 13 Sep 2013 05:35 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के तहत बुधवार रात 9:30 बजे गंगा ढाबे के सामने शुरू हुई प्रेजिडेंशियल डिबेट सुबह पांच बजे समाप्त हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों ने भाग लिया। नारेबाजी और हंगामे के बीच कार्यक्रम को कई बार रोकना भी पड़ा। इस बार गंभीर मुद्दों की जगह स्थानीय मुद्दों ने ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अध्यक्ष पद के आठों उम्मीदवारों ने अपने-अपने एजेंडे को रखा। इस दौरान समर्थकों ने नारे, तालियों और ढफली के जरिए डिबेट को रोमांचक बनाए रखा। प्रत्याशियों ने अपने चुनावी एजेंडे तो रखे ही साथ ही अन्य उम्मीदवारों की खिंचाई भी की। पहले राउंड में उम्मीदवारों ने एक-एक मिनट में अपने विचार रखे। वहीं, दूसरा राउंड सवाल-जवाबों के नाम रहा। तीसरे राउंड में छात्रों ने प्रत्याशियों ने सवाल पूछे। वामपंथी संगठनों ने एबीवीपी के उम्मीदवार आलोक कुमार सिंह को नरेंद्र मोदी और आसाराम के बहाने घेरने की कोशिश की। वहीं, तेलंगाना और गोरखालैंड के मसले की गूंज भी सुनाई दी।
डीएसएफ के उम्मीदवार ईशान आनंद ने न केवल छात्रावास और छात्रवृत्ति का मुद्दा उठाया बल्कि मुजफ्फरनगर दंगों के लिए भाजपा और सपा को जिम्मेदार ठहराया। एआईएसएफ की अमृता कुमारी ने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को छात्र राजनीति और आंदोलन को खत्म करने वाला बताया। जब एबीवीपी के आलोक कुमार सिंह की बारी आई तो वामपंथी छात्रों ने मोदी और आसाराम के खिलाफ नारेबाजी की। आलोक ने कहा कि वामपंथी संगठनों ने कैंपस के लिए कोई काम नहीं किया है। आलोक ने एनएसयूआई को भी नहीं छोड़ा उन्होंने टूजी, थ्रीजी और खाद्य सुरक्षा बिल को लेकर भी चुटकी ली। एनएसयूआई के प्रणयवीर सिंह ने कहा कि आइसा पर आरोप लगाया कि यहां 16 दिसंबर को हुए गैंग रेप के विरोध में आंदोलन करते हैं और पटना में आइसा के लोग एक छात्रा से छेड़खानी करते हैं। उन्होंने कहा कि आइसा ने कैंपस को गुलाम बना दिया है।
विज्ञापन


जेएनयू में मतदान आज
जेएनयू में सेंट्रल पैनल के चार पदों के लिए 22 और 30 स्कूल के काउंसलरों के लिए आज मतदान होगा। बैलेट पेपर से होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने चार स्कूलों में पोलिंग बूथ बनाया है। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वोटिंग होगी। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ चुनाव समिति के पदाधिकारी नजर बनाए रखेंगे। मतगणना रात नौ बजे से शुुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें