फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजफगढ़ मेट्रो कॉरिडोर का भूमि पूजन

Fri, 13 Sep 2013 05:35 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ को मेट्रो से जोड़ने वाले कॉरिडोर निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ, जबकि भूमिगत सेक्शन का टेंडर जल्द किया जाएगा। 4.4 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर तीन स्टेशन बनाए जाएंगे। निर्माण पर 1070 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भूमिपूजन में सांसद महाबल मिश्रा, विधायक सुमेश शौकीन और जीतेंद्र त्यागी शामिल हुए। कांग्रेस इस कॉरिडोर पर विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए बड़ा वोट बैंक मान रही है।
विज्ञापन

डीएमआरसी के अनुसार, नोएडा सिटी सेंटर को द्वारका सेक्टर-21 से जोड़ने वाली ब्लू लाइन का द्वारका स्टेशन इंटरचेंज स्टेशन होगा। यानी गाजियाबाद, वैशाली और नोएडा से नजफगढ़ जाना भी इस कॉरिडोर से आसान हो जाएगा। दिसंबर, 2016 में इस कॉरिडोर पर मेट्रो दौड़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
डीएमआरसी अधिकारियों के अनुसार द्वारका-नजफगढ़ सेक्शन का 2.75 किमी हिस्सा एलिवेटेड, 595 मीटर रैंप और 1.085 किमी अंडरग्राउंड बनेगा। द्वारका और नजफगढ़ डिपो का स्टेशन एलिवेटेड होगा, जबकि नजफगढ़ टी प्वाइंट पर बनने वाला नगर निगम स्टेशन अंडरग्राउंड बनाया जाएगा। भविष्य में इस कॉरिडोर का विस्तार ढांसा बस स्टैंड और फिर ढांसा बॉर्डर तक करने की योजना है। डीएमआरसी के अनुसार, एलिवेटेड हिस्से का निर्माण कार्य मेसर्स आईटीडी सीमेंटेशन को सौंपा गया है जबकि भूमिगत हिस्से के निर्माण के लिए निविदा कुछ क्लीयरेंस मिलने के बाद जल्द जारी की जाएंगी।
विज्ञापन



इन इलाकों को फायदा
नजफगढ़, मित्राऊं, झड़ौदा कलां, कैर, दिचाऊं कलां, दीनपुर, बाबा हरिदास नगर, छावला, रोशनपुरा, श्याम विहार, धर्मपुरा, साईं बाबा एनक्लेव, नंगली सकरावती, अर्जुन पार्क, रोशन गार्डन, शिवा एन्क्लेव, टोडरमल कालोनी, प्रेम नगर, न्यू हीरा पार्क, अजय पार्क, नाथूराम पार्क, जेमिनी पार्क, रघुवीर नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें