फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू कैंपस की साख बचाने की कवायद तेज

Thu, 08 Aug 2013 05:33 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली । जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में बीते कुछ दिनों में हुई घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने कैंपस की साख बचाने की दिशा में प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। कैंपस में दुबारा ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए कुलपति प्रो. एसके सोपोरी की ओर से 10 सदस्यों की एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है। रेक्टर प्रो सुधा पाई की अध्यक्षता में बनी यह कमेटी 15 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमेटी जेएनयू कैंपस में 31 जुलाई को हुई घटना और उसके बाद छात्रा के साथ हुई दुर्व्यवहार की घटनाओं की जांच करेगी और बचाव के लिए उठाए जा सकने वाले पहलुओं पर काम करेगी। समिति को निर्देशित किया गया है कि वह कैंपस के खराब माहौल को ठीक करने और लिंग आधारित शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न जैसे मामलों को रोकने पर काम करे और काउंसलिंग के लिए उपाए भी सुझाए। इस कमेटी के समक्ष यदि कोई शिक्षक या छात्र समस्याओं के हल के लिए कोई निदान देना चाहता हो तो उसकी बात को सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें