फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छत पर बनाइए स्वीमिंग पूल

Tue, 23 Jul 2013 03:50 PM IST
नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में बिल्डिंग की अधिकतम ऊंचाई कितनी होगी, इस पर भले ही दिल्ली मास्टर प्लान संशोधन में अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन बिल्डिंग की छत पर आप स्वीमिंग पूल बना सकेंगे।
विज्ञापन


मास्टर प्लान की समीक्षा करने वाली एडवाइजरी ग्रुप की 10वीं बैठक में छत पर स्वीमिंग पूल बनाने पर मुहर लग गई है। दिल्ली में छत के ऊपर स्वीमिंग पूल का निर्माण अगर आप करना चाह रहे हैं तो इसके लिए रास्ता साफ हो गया है।

मास्टर प्लान एडवाइजरी ग्रुप की हरी झंडी के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण भी जल्द ही आपत्ति व सुझाव मांगने के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

डीडीए अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, एडवाइजरी ग्रुप की बैठक में तय किया गया कि 15 मीटर या स्टिल्ट पार्किंग (ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग) बनाने के साथ 17.5 मीटर से ऊंची इमारत को ऊंची इमारत समझा जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में इस तरह की बिल्डिंग की छत पर स्वीमिंग पूल या लैंड स्केपिंग यानी सुंदरता बढ़ाने वाले लॉन की भी इजाजत होगी। उपराज्यपाल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली आगामी डीडीए बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें