फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त से डोसा मंगवाकर खाया

Tue, 21 May 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार श्रीसंत ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के सामने अपनी पहली फरमाइश रखी। सोमवार सुबह मुलाकात करने आए अपने दोस्त अन्ना से मसाला डोसा खाने की बात कही। स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारियों की इजाजत के बाद अन्ना खुद डोसा लेकर आया। इसके बाद दिनभर श्रीसंत ने कुछ नहीं खाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रीसंत ज्यादातर समय सिर नीचे करके बैठा रहता है।
विज्ञापन

श्रीसंत को हर रोज 30 से 40 रुपये का खाना मिल रहा है। खाने में एक-दो सब्जियां और सिर्फ रोटी दी जाती है। यह स्पेशल सेल के कार्यालय के पास स्थित एक रेस्टोरेंट से मंगाया जाता है। अन्य क्रिकेटरों समेत सभी बुकीज को भी यही खाना दिया जाता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रीसंत ने चार दिन बाद भी वही काली टी-शर्ट और जींस की पेंट पहनी हुई जो उसने गिरफ्तारी के समय पहनी हुई थी। उसने चार दिन से अपने कपड़े नहीं बदले हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह ज्यादातर समय सिर नीचे करके बैठा रहता है और गुमसुम रहता है। हालांकि दिल्ली पुलिस की जांच में सहयोग कर रहा है, मगर वह अन्य क्रिकेटर व बुकीज से ज्यादा बात नहीं करता है। हमेशा बुकी जीजू जनार्दन को घूरता रहता है। दिल्ली पुलिस श्रीसंत से रात करीब 12 बजे तक पूछताछ करती है और उसके बाद उसे सोने के लिए कमरे में भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें