फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटका मिला किशोरी का शव

Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। छिजारसी गांव में एक किशोरी का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने घटना को आत्महत्या बताया है। आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। किशोरी के भाई ने मकान से पड़ोस में रहने वाले एक युवक को दीवार फांदते हुए देखा है। जिसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक छिजारसी गांव में हापुड़ निवासी श्रीपाल चौहान परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को उनका बेटा स्कूल से जब घर पहुंचा तो कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे बहन कंचन (14) का शव लटका देखा। सूचना पाकर थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में भाई ने बताया कि जब वह मकान में पहुंचा तो दीवार फांद कर पड़ोस में रहने वाला एक युवक जा रहा था। इस जानकारी पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं, परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव सुपुर्द करने की मांग पर अड़ गए, लेकिन पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का हवाला देते हुए उनकी मांग खारिज कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें