फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 हजार लोगों को ठगने वाला दिल्ली में धरा गया

Sun, 28 Apr 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले की जामिया नगर थाना पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 23 हजार लोगों से 23 करोड़ रुपये से ज्यादा ठग चुका है। ये बात भी सामने आ रही है कि वह कई राज्यों में लोगों से करीब एक अरब रुपये ठग चुका है। आरोपी गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के लोगों को ठग चुका है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र में कई मामले दर्ज हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करवा रखा था। दक्षिण-पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी के अनुसार जामिया नगर थानाध्यक्ष पंकज सिंह को सूचना मिली थी कि महराष्ट्र पुलिस का वांछित भूप सिंह उर्फ भानू सागरपुर इलाके में है। दरअसल, वह भूप सिंह मूल रूप से इसे इलाके का रहने वाला है। एसआई चंदन कुमार की टीम ने आरोपी को उस समय नजफगढ़ रोड से उस समय पकड़ लिया जब वह फोर्ड एंडेवर गाड़ी में घूम रहा था।
विज्ञापन

ऐसे करता था ठगी
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने साईन मल्टी ट्रेड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से एमएलएम कंपनी खोली। इसके जयपुर और मुंबई के थाने में कार्यालय बनाए गए। उसने लोगों को झांसा दिया कि अगर कोई उसकी कंपनी में 9999 रुपये इंवेस्ट करेगा तो उसे बहुत ज्यादा फायदा व उपहार मिलेंगे। लोगों को दिल जीतने के लिए आरोपी ने शुरू में लोगों को काफी बड़ा मुनाफा दिया। इसके बाद जब उसके पास मोटी रकम एकत्रित हो गई तो वह कार्यालय बंद कर गायब हो गया। पुलिस को तफ़तीश में पता लगा है कि आरोपी की कंपनी में 23 हजार लोग अपने को रजिस्टर्ड करा चुके थे। एक जगह ठगी करने के बाद आरोपी दूसरी जगह कार्यालय खोलता और वह फिर ठगी का गोरखधंधा शुरू कर देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें