फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लियाकत को न्यायिक हिरासत में भेजा

Sun, 31 Mar 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अदालत ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के कथित आतंकी सैयद लियाकत शाह को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लियाकत की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस आमने सामने हैं।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का दावा है कि 20 मार्च को गोरखपुर से उसकी गिरफ्तारी के बाद अहम जानकारी मिली। इसी के आधार पर पुलिस ने जामा मस्जिद क्षेत्र से विस्फोटक व अन्य हथियार बरामद किए। आतंकी होली पर दिल्ली में वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उधर, जम्मू-कश्मीर पुलिस का दावा है कि लियाकत समर्पण करने आ रहा था और दिल्ली पुलिस ने गलत तरीके से उसे गिरफ्तार किया है। इस मामले में गृह मंत्रालय को भी हस्तक्षेप करना पड़ा है।
लियाकत की रिमांड अवधि खत्म होने पर उसे साकेत स्थित मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मनोज कुमार के सामने पेश किया गया। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि दिल्ली में आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए वह जनवरी में दिल्ली आ चुका था और उसके दो साथी फरार हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल लियाकत से पूछताछ पूरी हो चुकी है इसलिए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाए। अदालत ने लियाकत को 12 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें