फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसों में दो की मौत

Sat, 23 Mar 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एक्सप्रेसवे पर हादसे में पिता के साथ जा रहे एक छात्र की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। एक अन्य हादसे में महामाया पुल के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे रायपुर गांव निवासी अनुज (17 वर्ष) अपने पिता संजय कुमार के साथ गैस सिलेंडर लेने जा रहा था। दोनों अलग-अलग साइकिल पर थे। रायपुर गांव के बाहर एक्सप्रेस वे की सड़क पार कर वह सदरपुर कॉलोनी की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान ग्रेटर नोएडा वाली सड़क पर तेज रफ्तार से जा रही कार ने अनुज की साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। घायल अनुज को पिता अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर काफी देर तक थाना सेक्टर-49 व सेक्टर-39 में घटनास्थल को लेकर सीमा विवाद चलता रहा। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस ने अनुज के शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा महामाया पुल के पास बीती रात एक आटो ने बाइक सवार दीपेंद्र को टक्कर मार कर घायल कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मोदीनगर निवासी अश्विनी कौशिक ने थाना सेक्टर-58 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि माडल टाउन चौकी के पास एक डंपर ने टक्कर मार कर कार सवार उनके भाई राजीव को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें