फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ऊंचा होगा सिटी सेंटर मेट्रो रूट

Sat, 23 Mar 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहरवासी सिटी सेंटर से सेक्टर-62 (मॉडल टाउन) तक की मेट्रो के सफर में और ऊंचाई से नजारा देख सकेंगे। इस मेट्रो रूट पर प्रस्तावित तीन फुटओवर ब्रिज के चलते ऊंचाई ज्यादा रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

सिटी सेंटर से सेक्टर-62 तक 6.67 किलोमीटर लंबे रूट पर तीन फुटओवर ब्रिज बनाने का भी प्रस्ताव है। इन्हें मेट्रो ट्रैक के बनने से पहले बनाने की योजना है। ये ब्रिज सेक्टर-51 व 34 के बीच, ममूरा चौक और सेक्टर-62 व 63 के बीच बनेंगे। फुटओवर ब्रिज की बेस ऊंचाई पांच से छह मीटर के बीच होती है और बेस से लेकर छत तक की ऊंचाई तीन से साढ़े तीन मीटर के करीब होती है। कुल मिलाकर आठ से नौ मीटर ऊंचाई में फुटओवर ब्रिज बनेंगे। वहीं, सेक्टर-15 से सिटी सेंटर मेट्रो रूट की ऊंचाई 9.6 मीटर के आसपास है।
इन फुटओवर ब्रिज के चलते सिटी सेंटर से सेक्टर-62 तक प्रस्तावित मेट्रो की ऊंचाई ज्यादा रखने का सुझाव प्राधिकरण ने दिया है। इस रूट की ऊंचाई 12.5 मीटर तक रखने जाने को कहा गया है, ताकि फुटओवर ब्रिज बनने से मेट्रो का काम बाधित न हो।
विज्ञापन


एक समान व ज्यादा ऊंचा होगा रूट
सेक्टर-15 से सिटी सेंटर रूट पर मेट्रो की ऊंचाई कम-ज्यादा हो गई है, यदि सिटी सेंटर से मॉडल टाउन रूट की ऊंचाई को एक समान रखने और पहले से कुछ ज्यादा रखे जाने को कहा गया है, ताकि फुटओवर ब्रिज बनाने की राह में कोई अड़चन न हो।
विज्ञापन

एके गोयल, सीएमई (सिविल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें