फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीसी कर्मी लेंगे मदद करने की शपथ

Sun, 20 Jan 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। वसंत विहार गैंगरेप की वारदात से सबक लेते हुए दिल्ली परिवहन निगम ने अपने कर्मचारियों को जागरूक करने का फैसला किया है। महिला यात्रियों को सम्मान देने व छेड़छाड़ के विरोध का स्वर बुलंद करने के लिए चालक-परिचालकों को शपथ दिलाई जाएगी, ताकि वे महिलाओं से होने वाले अपराधों को रोकने में मददगार हो सकें। शपथ अभियान सोमवार से शुरू होगा।
विज्ञापन

डीटीसी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रमेश वत्स के अनुसार, चालक-परिचालकों समेत ऑफिस स्टाफ को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत उन्हें महिला यात्रियों के प्रति सोच में बदलाव लाने और ड्य्ूटी के बारे में बताया जाएगा। वत्स ने बताया कि डीटीसी जांच अभियान के दौरान महिला यात्रियों ने अधिकारियों को बताया था कि अगर बस में छेड़छाड़ होती है तो चालक-परिचालक मूकदर्शक बने रहते हैं, जबकि ऐसी स्थिति में उन्हें पीड़ित महिला या युवती की शिकायत पर ध्यान देना चाहिए। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर अब चालक-परिचालकों को शपथ दिलाई जाएगी कि वे ऐसी घटनाओं के समय पीड़ित का पक्ष लेकर अराजक तत्वों को पुलिस तक पहुंचाएंगे। यही नहीं, अगर कोई महिला या युवती अकेली और परेशान दिखे तो उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। शपथ अभियान के दौरान चालक-परिचालकों से सुझाव भी लिए जाएंगे, ताकि कमियों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें