फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को करंट लगाकर किशोर ने दी जान

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मयूर विहार फेज-दो इलाके में शुक्रवार रात नौवीं के छात्र उपेंद्र उर्फ लक्ष्मण (17) ने खुद को करंट लगाकर जान दे दी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने माता-पिता के झगड़े से आहत होने की बात लिखी है। पांडव नगर थाना पुलिस नोट के आधार पर परिजनों से पूछताछ कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलत: गोपालगंज (बिहार) निवासी उपेंद्र 92सी, पॉकेट-सी, मयूर विहार फेज-दो में रहता था। इसके माता-पिता बिहार में रहते हैं। उपेंद्र पिता के परिचित अशोक कुमार (52) के यहां रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार रात अशोक पत्नी रजनी और बेटे इशांत के साथ बाहर गया था, जबकि उपेंद्र घर पर अकेला था। देर रात को जब सभी लौटे तो घर अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे में उपेंद्र ने बिजली के दो तार अपने हाथों में बांधकर करंट लगाया हुआ था। मौके पर उसकी मौत हो चुकी थी। सुसाइड नोट में उपेंद्र ने जिक्र किया है कि माता-पिता के झगड़े के कारण वह नाना-नानी के घर पैदा हुआ। उसे माता-पिता का प्यार नहीं मिला। दोनों को समझाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसलिए वह जीना नहीं चाहता। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें