फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंटिंग प्रेस में लगी भीषण आग

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आनंद पर्वत इलाके में बुधवार सुबहएक प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का माल जल गया। हालांकि घटना के समय कारखाना बंद होने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंची दमकल की दस गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस ने शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा होने की आशंका जताई है। कारखाने में केमिकल होने की वजह से आग ने भयावह रूप ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सदर बाजार इलाके में रहने वाले दिनेश कुमार अग्रवाल की आनंद पर्वत इंडस्ट्रियल एरिया की गली संख्या 10 में प्रिंटिंग प्रेस है। फैक्टरी में करीब एक दर्जन मजदूर काम करते हैं। बुधवार सुबह नौ बजे किसी ने फैक्टरी से धुआं निकलता देख इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। जब तक दमकल के वाहन घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आग ने भयावह रूप ले लिया। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। इस बीच दूसरी मंजिल स्थित एक दीवार गिर गई। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने कारखाने की जांच की। इस दौरान उन्हें केमिकल के ड्रम मिले। बताया गया है कि केमिकल की वजह से आग तेजी से फैली और दो मंजिला इमारत को अपनी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें