फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर हो रही अनूठी चोरी

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। हज पर जाने वाले वहां से खास तरह के खजूर खरीद कर अपने साथ लाते हैं। इस बार भी भारी मात्रा में लोग यह खजूर ला रहे हैं। पवित्र खजूर लोगों के घरों तक पहुंचे इससे पहले चोर एयरपोर्ट पर ही इन पर हाथ साफ कर दे रहे हैं। आईजीआई एयरपोर्ट पर सामान की चोरी कोई नई बात नहीं है, लेकिन हज यात्रियों के खजूरोें की चोरी का मामला अपने आप में नया है। हज यात्री इस चोरी की शिकायत पुलिस से कर रहे हैं, लेकिन न शिकायत लिखी जा रही है और न मामला दर्ज हो रहा है।
विज्ञापन

हज से लौटे कई हाजियों के सामान से खजूरों की चोरी हो चुकी है। ऐसा ही मामला आगरा निवासी मुंशी खान के साथ भी पेश आया है। हाजी मुंशी खान ने बताया कि वह 15 नवंबर को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट से आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरे थे। यात्रा की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्होंने अपना सामान लिया, लेकिन इनके सामान से तकरीबन 25 किलो के खजूर का पैकेट गायब था। उन्होंने इसकी शिकायत आईजीआई थाने में की।
उधर पुलिस ने ऐसे किसी भी मामले की सूचना होने से इंकार कर दिया। मुंशी खान की शिकायत को पुलिस ने पूरी तरह नकार दिया। लेकिन एक अधिकारी ने दबी जबान में ऐसी घटनाओं की बात मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें