फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की कलाकृति बिखेर रहा है हिमाचल पवेलियन

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पहाड़ियों और वादियों का सौंदर्य इन दिनों दिल्ली में देखने को मिल रहा है। प्रगति मैदान में हिमाचल पवेलियन जहां अपनी खूबसूरत वादियों और हिडंबा मंदिर का परिचय दे रहा है, वहीं लोक गीत-संगीत, कलाकृति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक पेश कर रहा है। चंबा के कलाकार रुमाल पर कशीदाकारी करते हुए दिख रहे हैं तो वहीं कांगड़ा पेंटिंग, बैंबू क्राफ्ट भी नजर आ रहा है। इसके साथ ही दर्शक गर्म कपड़े खरीदने पवेलियन पहुंच रहे हैं। हिमाचल के सेब की भी जमकर खरीदारी हो रही है। ताजा सेब 100-150 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


सोने के अर्क पत्र पर कांगड़ा पेंटिंग
पवेलियन में कांगड़ा पेंटिंग देखने को मिल रही है। सोने के अर्क से तैयार यह पेंटिंग आकर्षण का केंद्र बना है। मुगल शैली से मिलती जुलती इस पेंटिंग को खूबसूरत अंदाज में कांगड़ा के कलाकार प्रदर्शित कर रहे हैैं। इसे रंग, कागज और ब्रश वनस्पतियों से तैयार किया गया है। बारामासा, राधा-कृष्ण, राग-रागिनी, रामायण आदि की पेंटिंग को खूबसूरत अंदाज में पेश किया जा रहा है।
------
चंबा के रुमाल का कमाल
चंबा के रुमाल का कमाल भी पवेलियन में उत्सुकता के साथ दर्शक देख रहे है। कलाकार एक तरफ कढ़ाई करते है और आकृति दोनों तरफ एक जैसी उभर कर आती है। बारीक कढ़ाई से यह रुमाल तैयार किया जाता है। इसकी कीमत पांच सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

------
हिमाचल दिवस पर लोक गीत-संगीत
मेले में सोमवार को हिमाचल दिवस मनाया गया। इसमें दर्शक हिमाचली लोकगीत-संगीत से रूबरू हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम लाल थियेटर चौक पर पेश किया गया। कलाकारों ने दीपक नृत्य पेश कर दर्शकों को रोमांचित किया। इसके साथ ही दर्शक हिमाचल की विशेष संस्कृति से भी परिचित हुए। वहीं हंसध्वनि थियेटर में दिल्ली दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें गायक दिलेर मेहंदी ने लोगों को खूब झूमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें