फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड फेयर में पहुंचे सीईओ, व्यवस्थाओं से संतुष्ट

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बुधवार से दिल्ली के प्रगति मैदान में ट्रेड फेयर की शुरुआत हो गई। जहां यूपी पवेलियन में प्रवेश करते ही ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण के प्रोजेक्टों की झलक देखने को मिली। टीम की व्यवस्थाएं देखकर प्राधिकरण के सीईओ ने खूब सराहना की।
विज्ञापन

ट्रेेड फेयर के शुभारंभ के अवसर पर ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण के सीईओ रमा रमन, एसीईओ पीसी गुप्ता, ओएसडी योगेंद्र यादव और प्रबंधक योगेंद्र सिंहा समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। साथ ही शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने का भी कार्यक्रम है।
व्यवस्थाओं में कहीं कमी न रह जाए, इसलिए अधिकारी उम्दा इंतजाम करने में जुटे हैं। बुधवार को सीईओ ने बढ़िया व्यवस्था देख विजिटिंग बुक में प्राधिकरण अधिकारियों की सराहना लिखी। सीईओ ने बताया कि ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट के लिए भी जाना जाता है। चाहे एफ-वन हो, यमुना एक्सप्रेसवे हो या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर की औद्योगिक इकाइयों की बात हो। इस बार उद्योगों और स्पेशल प्रोजेक्टों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें