फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर चाचा हुए अकेले

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। चाचा नेहरू जिनकी कल्पना ने देश के भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए आयाम गढ़े, वे अपने जन्मदिन के मौके पर ही अकेले दिखाई दिए। एक और जहां पूरा देश पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस (बाल दिवस) पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद कर रहा था, वहीं प्रगति मैदान में बाल दिवस के दिन शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चाचा नेहरू का स्थायी पवेलियन भीड़ को तरसता रहा।
विज्ञापन

प्रगति मैदान में हॉल नंबर-1 के सामने स्थायी रूप से जवाहर लाल नेहरू का पवेलियन बना हुआ है। ‘जवाहर लाल नेहरू उनका जीवन और उनका भारत’ नाम से इस पवेलियन में नेहरू के जीवन से जुड़े 1880 से 1960 तक के पहलुओं की जानकारी दी गई है। उनसे संबंधित अंतरिक्ष से जीवन तक जुड़ी छोटी-बड़ी जानकारियां उपलब्ध हैं। कमाल यह रहा कि नेहरू के जन्मदिन पर ही लोग उनकी सुध लेना लोग भूल गए। व्यापार मेले के उद्घाटन मंच से महामहिम ने भी उन्हें याद कर लिया, लेकिन वहां उनके जन्मदिवस को लेकर कोई चहल-पहल दिखाई नहीं दी। हालांकि पुष्पमाला चढ़ाई गई, लेकिन इक्का-दुक्का ही लोग वहां पहुंचे। जबकि आसपास के हॉल में बच्चों से लेकर बड़ों तक की खूब भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें