फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरू हो रहा है मेला, इधर आने से बचें

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2012 आम जनता के लिए 19 नवंबर से खोला जाएगा। मेले में प्रत्येक दिन करीब एक लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। इस वजह से मथुरा रोड, भैरों मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर भारी ट्रैफिक रहेगा। मेले में न आने वाले लोग इन मार्गों पर आने से बचें। प्रगति मैदान के आसपास वाहन पार्क करने पर इस बार 600 रुपये का चालान कटेगा।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) सतेंद्र गर्ग ने बताया कि सप्ताह के आखिरी दिनों में चार बजे और अन्य दिनों में छह बजे के बाद मेले में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सप्ताह के आखिरी दिनों में दो बजे तक और आम दिनों में चार बजे तक टिकटों की बिक्री होगी। प्रगति मैदान के आसपास जाम न हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर वाहनों के पार्क और इंतजार करने की अनुमति नहीं होगी। दर्शकों के लिए शेरशाह और पुराना किला रोड पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। इस बार अवैध पार्किंग का चालान 600 रुपये का किया जाएगा। अगर वाहन को क्रेन ने उठाया तो 800 रुपये का चालान होगा। वहीं मथुरा रोड पर यू-टर्न की अनुमति नहीं होगी। मथुरा रोड से पुराना किला रोड तक और भगवानदास रोड पर राइट टर्न पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मेले के लिए दिल्ली और एनसीआर स्थित किसी भी मेट्रो स्टेशन से टिकट खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा गेट नंबर एक और दो पर भी टिकटों की बिक्री होगी।
---------
ऐसे जाएं मेले में
दर्शक मेट्रो से प्रगति मैदान आ सकते हैं। दिल्ली और एनसीआर से डीटीसी की बसों से भी लोग मथुरा रोड और भैरों मार्ग तक आ सकते हैं। निजी वाहनों के लिए लोधी रोड पर दयाल सिंह कालेज के पास सुनहरी पुलाह और राजघाट के पीछे अफपोंड से पार्क एंड राइड की सुविधा मिलेगी। यहां लोग वाहन पार्क कर डीटीसी की शटल सेवा से मेले में जा सकते हैं। वहीं मथुरा रोड की तरफ गेट नंबर-9 और भैरोें मार्ग पर गेट नंबर-दो से प्री-पेड ऑटो रिक्शा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मेट्रो स्टेशनों को प्रगति मैदान से जोड़ने के लिए डीटीसी की राउंड रोबिन शटल सेवा चलाई जाएगी।
विज्ञापन

संदिग्ध वस्तुओं को न छुएं
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने आग्रह किया है कि मेले के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। मनचलों से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। पुलिस की सहायता के लिए 100 और 25844444 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें