फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस ने जू के बाड़े में की चहलकदमी

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बिजनौर के पास से पकड़े गए तेंदुए के बच्चे तेजस को अब दिल्ली चिड़ियाघर के बाड़े में देखा जा सकता है। मई से लगातार जू अस्पताल में रखने के बाद उसे बाड़े में भेजा गया। सोमवार को जू पहुंचे दर्शकों के लिए तेजस आकर्षण का केंद्र बना रहा। उसके बाड़े के समीप दर्शकों की सबसे अधिक भीड़ थी। कई दर्शकों ने बताया कि बच्चेे तेजस में बड़ी रुचि ले रहे हैं। बता दें कि तेजस को यूपी वन रेंज की ओर से उस समय पकड़ा गया था, जब वह अपनी मां और भाई के साथ रिहायशी इलाकों में आ पहुंचा था। उसकी मां और भाई जंगल की ओर भाग गए, लेकिन उसे वन रेंज की टीम ने पकड़ लिया और फिर दिल्ली चिड़ियाघर को सुपुर्द कर दिया। तेजस के दिल्ली जू पहुंचने की खबर सबसे पहले अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। मई से तेजस को चिड़ियाघर के अस्पताल में रखा गया था और वहीं इसका पालन-पोषण किया जा रहा था। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है और जू के माहौल में रम गया है। चिड़ियाघर के अधिकारियों की मानें तो तेजस अब साढ़े आठ माह का हो चुका है। जू के कर्मचारियों को तेजस पर लगातार नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। चिड़ियाघर के प्रवक्ता आरए खान का कहना है कि तेजस को देखने के लिए बाड़े के समीप अधिक संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। उसके खान-पान पर भी जू प्रशासन काफी ध्यान दे रहा है। वह बाड़े में चहलकदमी करने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें