फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में कार से प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण सिंह (36) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव उसकी ही आल्टो कार की पिछली सीट पर पड़ा था। उसके गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। वहीं पास ही स्थित एक ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो महिलाओं और युवक को कार उतरते देखा गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक शख्स को हिरासत में लिया है। पश्चिम जिला अतिरिक्त आयुक्त वी. रंगनाथन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गांव खेड़ी खुर्द, नजफगढ़ निवासी प्रवीण के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। बृहस्पतिवार शाम को वह घर से कहीं जाने की बात कह कर निकला था। इस बीच शुक्रवार सुबह पुलिस को नीले रंग की आल्टो कार में शव होने की सूचना मिली। सूत्रों की मानें तो प्रवीण का उत्तम नगर में किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार को प्रवीण उसके साथ था। सूत्रों का कहना है कि प्रेमिका से नाराज होकर प्रवीण ने उसके घर ही फांसी लगा ली। प्रेमिका अपने दो दोस्तों की मदद से उसे अस्पताल ले जाने लगी, लेकिन पुलिस के चक्कर को देखते हुए तीनों उसे बीके दत्त मार्केट में कार में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें