नई दिल्ली। कहीं डांस का जोश तो कहीं म्यूजिक की मस्ती और इन सबके बीच छात्र-छात्राओं का जोरदार धमाल। दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में आयोजित वार्षिक मैनेजमेंट फेस्ट मिलांज-2012 में यही नजारा देखने को मिला।
कार्यक्रम में पंजाबी पॉप गायक दीप मनी ने अपने लाइव परफॉरमेंस से सभी छात्र-छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। फेस्ट में एसआरसीसी, हिंदू, रामजस, जीसस एंड मैरी, वेंकटेश्वर कॉलेज समेत इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर और बिट्स पिलानी सरीखे संस्थान शामिल हुए। दिन भर के बाद शाम को छात्रों को इंतजार रहा दीप मनी की लाइव प्रस्तुति का। जैसे ही स्टेज पर दीप मनी ने पंजाबी तड़के से सजे गाने ऐना विना डोप शोप मारया करो, मैं बोतल पी गया सारी नी और मजनूं के गीत गाए, छात्र थिरक उठे। हर एक गाने पर छात्रों ने जमकर डांस किया। वहीं, छात्रों के बीच पहुंच कर दीप मनी ने भी अपनी प्रस्तुति का खूब आनंद उठाया। लाइव प्रस्तुति से पहले फेस्ट में दिन भर बिजनेस सनेक लैडर, बिजनेस क्विज, बी-प्लॉन प्रतियोगिता, मॉक स्टॉक सरीखी प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।