फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप

Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मैं जम्मू कश्मीर से ओसामा बिन लादेन का बेटा बोल रहा हूं, हमने इंडिगो के विमान में बम रख दिया है। यह सूचना मिलने ही आईजीआई एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यह शुक्रवार दोपहर को इंडिगो एयरलाइन के गुड़गांव स्थित कॉल सेंटर में आई थी। जानकारी के मुताबिक कॉल करने वाले ने कहा कि वह अपने पिता की हत्या का बदला लेना चाहता है। इसलिए इंडिगो केविमान में बम रखा है। कॉल सुनने वाले कर्मी ने आनन फानन में यह सूचना डायल को दी। इस कॉल की जानकारी सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस समेत दूसरी एजेंसियों को फौरन दी गई।
विज्ञापन

बम रखने की सूचना मिलने केबाद छानबीन की गई तो यह कॉल फर्जी थी। जिस विमान का जिक्र कॉल में किया गया था, उस नंबर का कोई विमान नहीं था। सूत्रों केमुताबिक एयरलाइन केकॉल सेंटर में यह कॉल 11.20 से 11.40 केबीच चली। बातचीत के दौरान बच्चों की आवाजें आ रही थीं। यह कॉल दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से हुई बताई जा रही है। कॉल झूठी साबित होने के बाद भी एहतियात केतौर पर आईजीआई पर सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा कड़ी कर दी गई। इंडिगो एयरलाइन केविमानों की सघन जांच करने व यात्रियों को तलाशी केबाद ही विमान में बैठाने का आदेश जारी कर दिया गया। हालांकि फिलहाल पुलिस इस कॉल को किसी सिरफिरे की करतूत मान रही है, लेकिन फिर भी मामले की छानबीन शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें