फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन फॉर्म पर अपनी फोटो छपवाने पर शीला को नोटिस

Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के लोकायुक्त ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित व मंत्री राजकुमार चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। लोकायुक्त ने लोन के आवेदन फॉर्म पर दोनोें नेताओं की फोटो छपी होने के मामले में 10 दिसंबर तक जवाब देने को कहा है। लोकायुक्त मनमोहन सरीन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित व समाज कल्याण मंत्री राजकुमार चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। लोकायुक्त ने इससे पहले एससी, एसटी व ओबीस माइनोरिटी व विकलांग वित्तीय व विकास निगम को नोटिस जारी किया था। इस फॉर्म की बिक्री 100 रुपए के हिसाब से की जा रही है। फॉर्म पर शीला दीक्षित व राजकुमार चौहान के फोटो छपे थे। यह फार्म पहले निशुल्क बांटे जा रहे थे। भाजपा नेता डॉ हर्षवर्धन ने इस संबंध में लोकायुक्त को शिकायत दी थी। लोकायुक्त ने डीएसएफडीसी को नोटिस जारी करते हुए कहा था कि लोन के आवेदन पर नेताओं के फोटो छपना असाधारण बात है। लोकायुक्त ने वित्त निगम से पूछा था कि फोटो छापने के निर्णय में मंत्री या उनके कार्यालय के अधिकारी भी शामिल थे। यह भी पूछा गया था कि क्या इन फोटो की मंजूरी मंत्रियों ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें