फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से रोजाना गायब हो रहे चार बच्चे

Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा का दम भरने वाली दिल्ली पुलिस शायद इन आंकड़ों से चौंक जाए, लेकिन यह हकीकत है कि राजधानी से रोजाना औसतन चार बच्चे गायब हो रहे हैं। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक पिछले सालों की तुलना में बच्चे लापता होने के मामले दोगुने हो गए हैं। पीड़ित परिवार पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हैं, वहीं पुलिस अधिकारी काम का अधिक बोझ होने की दुहाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2006 में दिल्ली से 405 बच्चे गायब हुए थे। 2012 में 12 अक्तूबर तक 1032 बच्चे गायब हो चुके हैं। दिल्ली के सभी 11 जिलों में बाहरी दिल्ली में अब तक सबसे अधिक 175 और दक्षिण-पूर्व जिले से 155 बच्चे गायब हुए हैं। पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि ज्यादातर मामलों में बच्चे अपनी मर्जी से नाराज होकर घर से चले जाते हैं। समय बीतने के बाद वह घर वापस लौट आते हैं। ऐसे मामलों में भी मजबूरन पुलिस को अपहरण का मामला दर्ज करना पड़ता है।
बच्चों के अपहरण के बढ़ते मामलों पर परिजनों का कहना है कि पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामलों को भूल जाती है। परिवार खुद अपने बच्चों को तलाश करता है या वह खुद अपनी किस्मत से घर पहुंच जाते हैं। दबी जुबान में एक अधिकारी ने बताया कि स्टाफ की कमी और काम के दबाव में ऐसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के गायब होने के बाद एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं। ज्यादातर बच्चे ग्रामीण और जेजे कैंप इलाकों से गायब हो रहे हैं
राजन भगत, प्रवक्ता, दिल्ली पुलिस

इस वर्ष अब तक बच्चे गायब होने के मामले

मध्य जिला 55
ईस्ट जिला 112
उत्तरी जिला 29
नई दिल्ली जिला 17
उत्तरी-पूर्वी जिला 92
बाहरी जिला 175
उत्तर-पश्चिम जिला 104
दक्षिण-पूर्व जिला 155
दक्षिण-पश्चिम जिला 90
पश्चिमी जिला 117
दक्षिण जिला 86

2006 से 2012 के बीच गायब बच्चे

वर्ष बच्चे गायब
2006 405
2007 474
2008 615
2009 694
2010 857
2011 946
2012 1032

(आंकड़ों का स्रोत दिल्ली पुलिस वेबसाइट)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें