फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड अलर्ट के बाद 10 किमी तक ले गए वैन

Sat, 29 Sep 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बदमाशों ने जहां दिनदहाड़े सवा पांच करोड़ लूटकर पुलिस को चुनौती दी वहीं रेड अलर्ट की धज्जियां भी उड़ाईं। वारदात के बाद ही पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने दिल्ली में रेड अलर्ट की घोषणा कर दी थी। राजधानी में जगह-जगह बेरीकेड्स लगाकर जांच शुरू कर दी गई। इसके बावजूद बदमाश वारदात वाली जगह से कैश वैन को करीब दस किलोमीटर दूर ले गए। बदमाश कैश वैन लूटकर डिफेंस कॉलोनी थाने के पास से ही निकले। हौजखास जाने के लिए रास्ता डिफेंस कॉलोनी थाने के पास से ही जाता है।
विज्ञापन

वहीं वारदात वाली जगह से कुछ ही दूर पर बेरीकेड्स लगे थे मगर एक भी पुलिसकर्मी नहीं था। डिफेंस कॉलोनी से निजामुद्दीन वाले रास्ते पर प्रगति मैदान तक कहीं भी पुलिस ने बेरीकेड्स नहीं लगा रखी थी, जबकि बदमाश इसी रास्ते से भागे थे। हौजखास में बदमाशों ने कई बक्सों में रखे कैश को उतारा होगा फिर वैन को दरी से ढका। हौजखास जाने के दौरान वैन कोटला मुबाकरपुर, डिफेंस कॉलोनी, हौजखास और मालवीय नगर इलाके से गुजरी लेकिन पकड़ में नहीं पाई।
वहीं वारदात के बाद से स्थानीय लोग दहशत में हैं। पेट्रोलपंप कर्मी, नेचर्स बास्केट स्टोर और स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। वारदात पेट्रोल पंप के पास और स्टोर के बिल्कुल सामने हुई।
विज्ञापन


------
बदमाशों ने मास्क नहीं पहने थे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने मास्क नहीं लगा रखा था। सभी के हाथों में पिस्टल थी। ठीकठाक कद-काठी के बदमाशों ने पैंट-शर्ट पहन रखी थी पुलिस दोनों सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर और मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद बदमाशों का स्केच तैयार करवा रही है।
------
फरीदाबाद से चोरी की हुई थी कार
पुलिस के अनुसार, हुंडई वर्ना कार फरीदाबाद के एनआईटी से जुलाई के पहले सप्ताह में चोरी हुई थी। कार चोरी का मामला कोतवाली थाना, फरीदाबाद में दर्ज है।
------
फुटेज से नहीं मिले सुराग
वारदात वाली जगह से कुछ मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से कोई खास सुराग नहीं मिला है। इसके अलावा पुलिस बीआरटी पर लगे कैमरों की फुटेज भी निकलवा रही है।
----
बदमाशों ने गाली देकर वैन खुलवाया
बदमाशों ने बहुत ही फुर्ती से फिल्मी अंदाज में लूट की इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पहले से कैश वैन के रूट पर खड़े थे। जब कैश वैन आई बदमाश फुर्ती से उसकी तरफ दौडे़। एक बदमाश ने गाली देकर वैन (ईको कार) का गेट खुलवाया था और वैन में सवार सभी लोगों को बाहर निकाल दिया। गार्ड मुन्ने सिंह को बाहर निकाल कर उसकी छाती में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश पीछे घुमाकर कर वैन को लेकर फरार हो गए।
------
राजकुमार से की जा रही है पूछताछ
पुलिस के अनुसार, कैश वैन के साथ कंपनी का कर्मचारी राजकुमार बाइक से कैश वैन के साथ चल रहा था। घटना के समय वह कैश वैन से आगे थे। पुलिस राजकुमार से भी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जितना कैश लूटा गया है उसका इंश्योरेंस हो रखा था। कैश आईसीआईसीआई बैंक का बताया जा रहा है। उसे दूसरी ब्रांच में ले जाया जा रहा था। इसके बाद उसे एटीएम में डालने के लिए ले जाया जाता।
----
कारों से फिंगर प्रिंट मिले
पुलिस ने हुडंई वर्ना कार की फोरेंसिक जांच करवाई। पुलिस को कार से फिंगर प्रिंट मिले हैं। इसके बाद मालवीय नगर में मिली कैश वैन से भी पुलिस को फिंगर प्रिंट मिले हैं। पुलिस ने दोनों फिंगर प्रिंट के लैब में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें