फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी किराना कंपनियों की राह आसान नहीं

Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में विदेशी किराना कंपनियों की राह आसान नहीं होगी। नगर निगम ने इसकी राह में रोड़ा अटकाने की ठान ली है। इन कंपनियों को रोकने के लिए नगर निगम प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

मेयर अन्नपूर्णा मिश्रा ने बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम विदेशी रिटेल कंपनियों का हरसंभव विरोध करेगी। खुदरा व्यापार में विदेशी कंपनियों को लाइसेंस दिए जाने के विरोध में एक प्रस्ताव भी लाया जाएगा, ताकि राजधानी में विदेशी कंपनियां अपना साम्राज्य न खड़ा कर सकें। उनका कहना है कि खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश से हमारे देश का युवा इन व्यापारियों की दुकानों में ‘सेल्समैन’ बनकर रह जाएगा। इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भी एक पत्र लिखा है। दक्षिणी दिल्ली की मेयर सविता गुप्ता भी डॉक्टर अन्नपूर्णा के फैसले से सहमत हैं और विदेशी रिटेल कंपनियों के विरोध में हैं। उनका कहना है कि इन कंपनियों को रोकने के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से जो बन पड़ेगा, वह किया जाएगा।
----
जनसुनवाई कर जानेंगे आम आदमी की राय
खुदरा कारोबार में विदेशी निवेश के मुद्दे पर पूर्वी नगर निगम कार्यालय में 26 सितंबर को एक जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। मेयर ने बताया कि सुनवाई में बड़ी संख्या में आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन, छोटे-बड़े दुकानदार और निगम के प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद होंगे। इसमें शामिल होने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भी आमंत्रण भेजा जाएगा, ताकि वह आम लोगों की राय जान सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें