फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के सुनने और बोलने का टेस्ट होगा रिकॉर्ड

Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अब स्कूलों में समेटिव मूल्यांकन (एसए) के तहत भी बच्चों के सुनने और बोलने के कौशल का टेस्ट होगा। जब बच्चे टेस्ट देंगे तो उसे रिकॉर्ड भी किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बारे में स्कूलों से कहा है कि वह मूल्यांकन के तहत बच्चों के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करें। अब तक बोलने व सुनने का टेस्ट फॉरमेटिव मूल्यांकन (एफए) के तहत ही लिया जाता है।
विज्ञापन

सीबीएसई ने एसेसमेंट ऑफ स्पीकिंग एंड लिसनिंग इन इंग्लिश (एएसएल) शुरू किया है। इसके तहत टेस्ट का प्रावधान है। इस संबंध में सीबीएसई ने स्कूलों को गाइडलाइंस जारी की है, जिसमें स्कूलों को बताया गया है कि सुनने के कौशल (लिसनिंग स्किल) के टेस्ट के चार हिस्से होंगे। 10 अंकों के टेस्ट में 30-35 मिनट में उसके सुनने टेस्ट का आकलन किया जाएगा। वहीं स्पीकिंग स्किल (बोलने का कौशल) 10-12 मिनट का होगा। तीन सेक्शनों में बंटे इस टेस्ट को एक साथ दो बच्चों से लिया जा सकेगा। सीबीएसई ने सैंपल टेस्ट की जानकारी भी स्कूलों को भेजी है। स्कूल बच्चों के स्तर और जरूरत के मुताबिक टेस्ट तैयार कर सकते हैं। टेस्ट में बातचीत, उच्चारण, प्रवाह, शब्दावली, व्याकरण जैसे पहलुओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें