फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना

Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली से हज यात्रियों का पहला जत्था सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना किया गया। पहले जत्थे में कुल आठ सौ लोग शामिल हुए। इस वर्ष कुल बाईस हजार लोग हज यात्रा को जाएंगे। इस मौके पर दिल्ली हज कमेटी की ओर से यात्रा पर जाने वाले लोगों को मोबाइल सिम कार्ड और एटीएम कार्ड दिए गए। हाजियों से मुल्क की खुशहाली की दुआ करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोमवार को आईजीआई एयरपोर्ट के हज टर्मिनल से 800 लोगों को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम हज के लिए रवाना होने वालों को हर मुमकिन सुविधा मुहैया करा पाएं, उन्हें पूरी सहूलियत दें यह सरकार के लिए फख्र की बात है। हाजियों की दुआएं कबूल हों और उनका सफर और मक्का-मदीना में उनका प्रवास आरामदायक रहे। उन्होंने हज यात्रा पर जाने वाले लोगों से दिल्ली और देश की तरक्की के लिए दुआ की अपील की। इस मौके पर केन्द्रीय हज समिति की मोहसिना किदवई ने बताया कि मक्का शरीफ में भारतीय हाजियों के लिए एक स्थायी गेस्ट हाउस बनेगा, ताकि भारत से जाने वाले लोगों को परेशान नहीं होना पड़े। राजस्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली हज कमेटी इस बात का ध्यान रखती है कि हज यात्रा पर जाने वाले लोगों की सुविधा में कोई कमी न रहे। इस मौके पर बिजली मंत्री हारुन यूसुफ ने कहा कि सरकार यहां कोई औपचारिकता निभाने नहीं आती। दिल्ली सरकार की ओर से सम्मान और शुभकामनाएं दी जाती है। इस मौके पर दिल्ली हज कमेटी के सदर डॉ. परवेज मियां और राजस्व विभाग के सचिव धर्मपाल और सऊदी अरब के भारत में राजदूत डॉ. सौद मोहम्मद अल सती भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें