फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से ज्यादा पुलिस को है सांसदों की चिंता

Thu, 23 Aug 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बीते कुछ समय में करीब आधा दर्जन सांसदों के घरों से नल की टोटी, पानी की मोटर व लोहे के सरिए की चोरी को लेकर पुलिस बेहद गंभीर हो गई है। इतनी गंभीर की एक दो नहीं पूरे 250 पुलिसवालों को इनके घरों से चोरियां रोकने की ड्यूटी में लगा दिया गया है। ये चेतावनी भी दी गई है कि सांसदों के घर से कुछ चोरी हुआ तो बिना सुनवाई पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया जाएगा। वैसे दिल्ली में हर रोज दो दर्जन से ज्यादा चोरियां होती हैं और चोर पानी की टोंटियां छोड़ लगभग सबकुछ साफ कर जाते हैं। दिल्ली के करीब 427 से ज्यादा लोगों की सुरक्षा का जिम्मा एक पुलिसकर्मी के ऊपर है। नई दिल्ली जिला पुलिस के मुताबिक ज्यादातर सांसद तीन पार्लियामेंट थाना, चाणक्यपुरी और तुगलक रोड थाना इलाके में रहते हैं। पार्लियामेंट थाना इलाके के नार्थ एवेन्यू में 328, चाणक्यपुरी थाना इलाके के साउथ एवेन्यू में 136 और तुगलक रोड थाना इलाके में 116 सांसद रहते हैं। बाकी सांसद तिलक मार्ग, कनॉट प्लेस व बाराखंभा थाना इलाके में रहते हैं। एरिया सिक्योरिटी प्लान (एएसपी) के तहत सांसदों के आवासीय परिसरों को भौगोलिक तरीके से बांटा गया है। दो से तीन सांसदों के आवास को मिलाकर एक सिक्योरिटी प्वाइंट बना दिया गया है। एक प्वाइंट पर एक-दो पुलिसकर्मी तैनात होंगे। एक पुलिसकर्मी आधुनिक हथियार से लैस होगा और दूसरे के पास वायरलेस सैट होगा। ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी सांसदों के आवास के पास गश्त करते रहेंगे। संदिग्ध व्यक्ति को तुरंत हिरासत में लेने के आदेश दिए गए हैं। पार्लियामेंट थाना इलाके में स्थित सांसदों के आवासीय परिसर नार्थ एवेन्यू में एएसपी के तहत 45 सुरक्षा प्वाइंट बनाए गए हैं। संसद आवासों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सिर्फ सुरक्षा का काम देखेंगे और उनसे कोई काम नहीं लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने स्पष्ट किया है कि सांसदों के आवास में चोरी या अन्य कोई वारदात होने की स्थिति में वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को बिना दलील सुने सीधे निलंबित कर दिया जाएगा। अगले एक महीने में सांसदों के आवासीय परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे। कैमरों के लिए केबल बिछा दी गई है। बता दें कि साउथ एवेन्यू में रहने वाले सांसद सतीश बरगोडिया के आवास में चोरी होने के बाद वहां सुरक्षा प्वाइंट पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

-------------

क्या है एएसपी
संसद में हंगामा होने के बाद दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2002 में एरिया सिक्योरिटी प्लान बनाया था। तब यह प्लान लागू नहीं हो रहा था। अब सांसदों के आवास के लिए एएसपी को लागू कर दिया गया है। इसके तहत दो से तीन सांसदों के आवास को मिलाकर सुरक्षा प्वाइंट बनाया गया है। इसके तहत एक प्वाइंट पर दो पुलिसकर्मी तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें