फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा के लोगों को हथियार बनाने की तैयारी

Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गीतिका खुदकुशी मामले में आरोपी गोपाल कांडा पुलिस की पकड़ से दूर है, लेकिन पुलिस ने कांडा के चार खास लोगों को रविवार को हिरासत में लिया है। पुलिस इनके जरिए कांडा तक पहुंचने के प्रयास में जुट गई है। पुलिस की टीम ने रविवार को एमडीएलआर के कार्यालय पर छापा मारकर कई दस्तावेज और कम्प्यूटर को जब्त किया है। फरार विधायक का पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त पी करुणाकरण ने बताया कि गोपाल कांडा अब भी पकड़ से दूर है। पुलिस ने इनके खास परिचित तीन चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि उनसे पूछताछ कर गोपाल कांडा के ठिकाने तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पूर्व पुलिस अरुणा चड्ढा के साथ एमडीएलआर कार्यालय पहुंची। गुड़गांव सेक्टर 15 स्थित कार्यालय से पुलिस ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज इकट्ठे किए हैं। पुलिस की टीम ने यहां दो घंटे तक छानबीन की। पुलिस ने अरुणा को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर ले लिया है। कार्यालय से मिले दस्तावेज के बारे में पुलिस अरुणा से पूछताछ कर रही है। अरुणा ने गीतिका के गर्भपात करवाने का जो आरोप लगाया है उसकी सत्यता जाने बिना पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। अधिकारियों की माने तो इसकी जांच की जाएगी। उसके बाद ही पुलिस इस बारे में कुछ भी कहेगी। ज्ञात हो कि गत रविवार की सुबह एमडीएलआर में काम करने वाली पूर्व एयर होस्टेस ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसने सुसाइड नोट में मौत के लिए अपने साथ काम करने वाली अरुणा और कंपनी के एमडी गोपाल कांडा को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें