फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के 24 उम्मीदवार भी करोड़पतियों क्लब से

Sun, 17 Nov 2013 10:47 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के अन्य राज्यों के मुकाबले दिल्ली में सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय 2.01 लाख रुपये है तो चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की दौलत होश उड़ाएगी ही।
विज्ञापन


शनिवार शाम तक हुई नामांकन प्रक्रिया में यहां नामांकन दाखिल करने वाले करीब 66 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। विदेशों से मिल रहे चंदे को लेकर आरोपों में उलझी आम आदमी पार्टी के भी करीब 24 उम्मीदवार करोड़पति क्लब के सदस्य हैं।

जबकि भाजपा व कांग्रेस में अधिकांश उम्मीदवार करोड़ों के मालिक हैं। यहां अरबपति उम्मीदवार भी हैं तो ऐसा भी जिस पर एक रुपया भी नहीं।

राजधानी के रण के लिए मैदान में उतरे सीएम इन वेटिंग कांग्रेस से शीला दीक्षित, आप से अरविंद केजरीवाल व भाजपा से डॉ. हर्षवर्धन की बात की जाए तो तीनों ही उम्मीदवार करोड़पति हैं।
विज्ञापन


यह बात अलग है कि करीब सवा तीन करोड़ के स्वामी होने के साथ डॉक्टर साहब अन्य दोनों उम्मीदवारों से ज्यादा पैसे वाले हैं।

भाजपा में बिजवासन से उम्मीदवार सत्यपाल राणा पिछले चुनाव के मुकाबले सोलह सौ फीसदी वृद्धि कर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गए हैं।

विधानसभा के उपाध्यक्ष अमरीश तो पिछले चुनाव में 8.35 लाख रुपये के स्वामी थे, जोकि इस बार 1.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं।

इस तरह से संपत्ति अर्जित करने की लंबी छलांग कई विधायकों ने लगाई है।

इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रहे विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा, राजकुमार चौहान, आरती मेहरा, श्री कृष्ण त्यागी, प्रद्युम्न राजपूत, श्याम लाल गर्ग, आजाद सिंह, धर्मदेव सोलंकी, करण सिंह तंवर सहित अधिकांश उम्मीदवार करोड़पति हैं।

कांग्रेस के मंत्रियों की बात करें तो डॉ. एके वालिया 13.97 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, जबकि किरण वालिया को छोड़कर अन्य सभी मंत्री करोड़पति हैं।

किरण पर 63.93 लाख की कुल संपत्ति हैं। कांग्रेस के अन्य विधायकों में भी अधिकांश करोड़पतियों की सूची में है।

आप पार्टी की बात करें तो शाजिया इल्मी, देशराज राघव व बलजीत सिंह मान बेतहाशा प्रॉपर्टी के मालिक हैं तो करोड़पति उम्मीदवारों की भी इनके पास लंबी सूची है।
विज्ञापन


वैसे इस चुनावी समर में एक प्रत्याशी ऐसा भी है जिसके पास एक रुपया भी नहीं है। दिए गए शपथ पत्र के अनुसार नौजवान इंकलाब पार्टी के गुलाब सिंघल ने बुराड़ी से नामांकन दाखिल कर अपने शपथ-पत्र में कहा है कि उसके पास मकान, जमीन के अलावा एक रुपया भी जमा नहीं है।

प्रमुख राजनैतिक दलों में सबसे गरीब आप के सीलमपुर से उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह हैं, उनके पास कुल 20,800 रुपये की संपत्ति है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें