फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं पास युवक ने दिल्ली को बनाया 'दिलदार'

Fri, 19 Apr 2013 11:12 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली को अब पब्लिक कहेगी 'दिलदार दिल्ली'। जी हां, राजधानी को इन्हीं दो शब्दों से नई पहचान मिली है।
विज्ञापन


गो गोवा और वाइब्रेंट गुजरात के बाद दिल्ली तीसरे ऐसे राज्य की श्रेणी में आ गई है, जिसकी टैगलाइन दो शब्दों के जरिए इस शहर के मिजाज को बयां करेगी।

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बृहस्पतिवार को नई टैगलाइन को सबके सामने रखा।

एक लंबी प्रतियोगिता के बाद जो टैगलाइन फाइनल की गई, वह बारहवीं पास युवक अमित आनंद की सोच का नतीजा है।

अमित पेशे से एक मिठाई की दुकान पर सेल्समैन हैं। केशवपुरम में काम करने वाले अमित आनंद रोहिणी में रहते हैं। बारह हजार प्रतिभागियों में उन्हें प्रथम पुरस्कार के तौर पर 50 हजार रुपये दिए गए।

अमित ने आखिर यही टैगलाइन क्यों लिखी, इसका जवाब उनके पास भी नहीं है। उनकी मां संतोष आनंद कहती हैं कि यूं ही अखबार में पढ़कर एंट्री भेजी थी, अब बेटे को जिंदगीभर की पहचान मिल गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि देशभर के लोगों ने दिल्ली को एक लाइन में परिभाषित करने की कोशिश की है। मोटी किताब बन गई है। एक को चुनना मुश्किल था, लेकिन ज्यादातर ने दिल्ली को दिल से जोड़ा है।

सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में पांचवीं की छात्रा चार्वी दीक्षित भी है। चार्वी ने दिल्ली को दिलदार, शानदार, जानदार बताया है। वहीं काव्या अग्रवाल ने दिलवाली दिल्ली का नाम दिया।
विज्ञापन


दिल्ली दिलदार है। सबको अपना लेती है। चाहे कोई कहीं से आया हो, सबको खुद में समा लेती है। जो भी टैगलाइन में एंट्री आई, उसकी आवाज दिल से निकली है। बारह हजार टैगलाइन के शब्दों से अपनापन मिला है। जहां हो सकेगा, इसका इस्तेमाल करेंगे और प्रचार से नई पहचान को जोड़ेंगे।
-शीला दीक्षित, मुख्यमंत्री

सांत्वना पुरस्कार वाली टैगलाइन
पूनम गौड़------------दिलकश दिलदार दिल्ली
सारिका माथुर--------दिलदार-दिलचस्प-दिलखुश दिल्ली
एपीएस यादव---------दिलदार राजदार दिल्ली
सुशील कुमार---------दिल दिलदार अतिथि भगवान
मोनिका--------------दमदार, दिलदार डिवाइन सिटी
चार्वी-----------------दिलदार, शानदार, जानदार दिल्ली
मोनिका गर्ग----------दिलदार दिल्ली, शानदार दिल्ली
काव्या अग्रवाल-------दिलवाली दिल्ली

देश के विभिन्न राज्यों की टैगलाइन
केरल----------------गॉड्स ऑन कंट्री
गोवा----------------गो गोवा
मेघालय-------------हाफवे टू हैवन
उड़ीसा---------------द सोल ऑफ इंडिया
कर्नाटक-------------वन स्टेट मेनी वर्ल्ड्स
गुजरात-------------वाइब्रेंट गुजरात
छत्तीसगढ़-----------फुल ऑफ सरप्राइजेज
हिमाचल प्रदेश-------अनफॉरगेटेबल हिमाचल
पंजाब---------------इंडिया बिगिंस हियर
राजस्थान-----------इनक्रेडिबल स्टेट ऑफ इंडिया
उत्तर प्रदेश----------अमेजिंग हेरिटेज, ग्रांड एक्सपीरिएंस
मध्य प्रदेश----------द हार्ट ऑफ इनक्रेडिबल इंडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें