फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए की परीक्षाओं के लिए नई तिथियां जारीं, परीक्षाएं 29 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेंगी

Tue, 05 May 2020 09:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CA - फोटो : ICAI
विज्ञापन

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने कोरोना महामारी को देखते हुए सीए की विभिन्न स्तर की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इसकी जगह परीक्षाओं की नई तिथियां जारी की गई हैं।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित परीक्षाओं के शेड्यूल के अनुसार, परीक्षाएं 19 जून से 4 जुलाई तक होनी थीं। अब इन तिथियों की जगह परीक्षाएं 29 जुलाई से शुरू होंगी और 16 अगस्त को समाप्त होंगी। प्रशासन का कहना है कि छात्रों के हितों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। फाउंडेशन कोर्स न्यू स्कीम की परीक्षाएं 7, 9, 11 व 14 अगस्त को होंगी।


इंटरमीडिएट (आईपीसी कोर्स) एग्जामिनेशन ओल्ड स्कीम ग्रुप-1 की परीक्षाएं 30 जुलाई, 2, 4 व 6 अगस्त, ग्रुप-2 की परीक्षाएं 8, 10 व 13 अगस्त को आयोजित होंगी। इसी तरह से आईपीसी (न्यू स्कीम) की ग्रुप-1 की परीक्षाएं 30 जुलाई, 2 अगस्त, 4 अगस्त व 6 अगस्त को, जबकि ग्रुप-2 की परीक्षाएं 8, 10, 13 व 16 अगस्त को होंगी। फाइनल कोर्स (ओल्ड स्कीम व न्यू स्कीम) ग्रुप-1 की परीक्षाएं 29 जुलाई, 31 जुलाई, 3 व 5 अगस्त को, जबकि ग्रुप-2 की परीक्षाएं 7, 9, 11 व 14 अगस्त को होंगी। वहीं इंटरनेशनल ट्रेड लॉ एंड वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन पार्ट-1 के ग्रुप-ए की परीक्षाएं 30 जुलाई व 2 अगस्त को जबकि ग्रुप-बी की परीक्षाएं 4 व 6 अगस्त को होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें