फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पांच साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-शाहबाद डेयरी इलाके की घटना, बिस्कुट देने का बहाना कर बच्ची को आरोपी अपने कमरे में ले गया
विज्ञापन

नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची को नहला दिया और उसकी पिटाई कर उसके मन में डर पैदा किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शाहबाद डेरी निवासी बच्ची के माता-पिता फैक्टरी में काम करते हैं। शाहबाद थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक मंगलवार दोपहर बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी उसी इमारत में रहने वाला युवक उसके पास पहुंचा। बच्ची को बिस्कुट दिलाने का झांसा देकर उसे अपने कमरे में ले गया। जहां आोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। प्राथमिकी के मुताबिक बच्ची ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। रात में अचानक बच्ची दर्द की वजह से रोने लगी। उसकी मां ने उसे पास के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल लेकर गई। जहां जांच के दौरान डाक्टरों ने घटना का खुलासा हुआ। अस्पताल में ही बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बताई। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें